समस्तीपुर, मार्च 24 -- शाहपुर पटोरी। व्यवहार न्यायालय शाहपुर पटोरी में सोमवार को अन्यत्र स्थानांतरित होने वाले तीन न्यायाधीशों को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सदानंद राय ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अपर प्रमुख न्यायिक दंडाधिकारी सह वरीय न्यायाधीश अखिलेश प्रताप सिंह मौजूद थे। समारोह में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सचिन कुमार, कनीय न्यायाधीश अविनाश चंद्रा, प्रथम श्रेणी अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार साह को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर भावभीनी विदाई दी गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में तीनों न्यायाधीशों को एक लोकप्रिय, कर्मठ न्यायाधीश बताया और उनके कार्यकाल की भूरी-भूरी सराहना की। मौके पर जीपी डॉ जय नाथ ठाकुर, अधिवक्ता सन्नी कुमार जायसवाल , मनीष कुमार, प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.