औरंगाबाद, जून 23 -- औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में डीडीसी सह जिला परिषद की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्या सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम अभिलाषा शर्मा सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्थानांतरित डीडीसी को दी गई भावपूर्ण विदाईविदाई समारोह का आयोजन डीएम ने अनन्या सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं प्रशासनिक दक्षता के साथ किया है। उनके कार्यों एवं योगदान को याद रखा जाएगा। डीएम ने उनके उज्जवल भविष्य एवं नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विदाई समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अनन्या सिंह के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए गए तथा उनके भावी प्रशासनिक ...