रामपुर, जनवरी 4 -- प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को अनियमित रूप से किए गए स्थानांतरण समायोजन -3 की उच्च स्तरीय जांच एवं नियम अनुसार समायोजन की मांग को लेकर राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत करया है कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में स्थानांतरण संयोजन प्रक्रिया शुरू की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा समायोजन के नाम पर सभी नियमों की अवहेलना करते हुए शिक्षकों को प्रताड़ित करने की नीयत से बिना किसी मानवीय दृष्टिकोण के संयोजन प्रक्रिया अपनाई गई है। जिसमें महिला व पुरुष शिक्षकों को 60 से 70 किलोमीटर की दूरी पर एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में संयोजित किया गया जबकि स्थानांतरित एवं समायोजित शिक्षकों को तैनाती वाले ब्लॉक में ही समायोजित किया जा सकता था बेसिक शिक्षा विभाग के इस रवेये को लेकर शिक्षकों में भारी आक्...