सिद्धार्थ, मई 11 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला पदाधिकारियों ने रविवार को इटवा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व मंत्री एवं संगठन के संरक्षक डॉ.सतीश द्विवेदी से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। महासंघ ने विशेष रूप से अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और वरिष्ठता के आधार पर त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई।जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों के साथ लंबे समय से हो रहे अन्याय और भेदभाव को समाप्त किया जाना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक परेशान हैं। यह भी पढ़ें- गैर जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन 13 को उन्होंने मांग की कि स्पष्ट ...