स्थानांतरण प्रमाण पत्र पर प्रतिहस्ताक्षर में तेजी लाने का निर्देश
भागलपुर, जुलाई 18 -- भागलपुर। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को छात्र-छात्राओं के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) पर प्रतिहस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। जारी आदेश में कहा है कि जिले के भीतर किसी विद्यालय में नामांकन के लिए बीईओ अपने स्तर पर संतुष्ट होने के बाद ही टीसी पर प्रतिहस्ताक्षर करेंगे। वहीं, जिले के बाहर के विद्यालयों में नामांकन के मामलों में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को टीसी स्वअभिप्रमाणित करने से पहले मूल नामांकन पंजी में संबंधित छात्र-छात्रा के नाम को चिह्नित कर स्वयं तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से उसका अभिप्रमाणन कराना होगा। इसके बाद प्रधानाध्यापक को मूल नामांकन पंजी के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है। डीईओ ने सभी प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.