स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू न होने से शिक्षकों में नाराजगी
अयोध्या, मई 25 -- अयोध्या, संवाददाता। अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों में जिले के अंदर और दूसरे जिले में तबादला प्रक्रिया न शुरू होने से नाराजगी है। शिक्षकों का कहना है कि दूरस्थ जिलों में कई वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उनका ट्रांसफर नहीं हो रहा है। वह अपने पारिवारिक दायित्व का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षक अपने माता-पिता की देखरेख एवं गांव के सामाजिक जीवन से वंचित रह रहे हैं। कुछ शिक्षकों की पत्नी दूसरे जिले में कार्यरत है। उनका वैवाहिक जीवन भी टूटने के कगार पर है। अवकाश में भी जिला मुख्यालय छोड़ने का आदेश नहीं है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी ने कहा है कि यदि माध्यमिक शिक्षा में स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द नहीं शुरू की जाती तो शिक्षक संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा क्योंकि विगत वर्षों की भांति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.