अयोध्या, मई 25 -- अयोध्या संवाददाता। अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों में जिले के अंदर और दूसरे जिले में तबादला प्रक्रिया न शुरू होने से नाराजगी है। शिक्षकों का कहना है कि दूरस्थ जिलों में कई वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उनका ट्रांसफर नहीं हो रहा है। वह अपने पारिवारिक दायित्व का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी ने कहा है कि शिक्षक अपने माता-पिता की देखरेख एवं गांव के सामाजिक जीवन से वंचित रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू न होने से शिक्षकों में नाराजगी कुछ शिक्षकों की पत्नी दूसरे जिले में कार्यरत है, उनका वैवाहिक जी...