कटिहार, अप्रैल 16 -- कटिहार। निज संवाददाता सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया डीएस कॉलेज शाखा के प्रबंधक सुजीत कुमार के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान खजांची चंदन कुमार ने उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पण और अनुशासन की सराहना की। कहा कि उनके मार्गदर्शन में शाखा की उल्लेखनीय प्रगति हुई है। शाखा प्रबंधक सुजीत ने सभी सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस शाखा का कार्यकाल यादगार रहेगा। मौके पर सहायक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार, शंभू कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...