कोडरमा, मई 17 -- मरकच्चो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की मरकच्चो शाखा के प्रबंधक सुशील कुमार के स्थानांतरण पर शनिवार की देर शाम बैंक परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने शाखा प्रबंधक सुशील कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके बेहतर कार्यों, सरल व्यवहार और ग्राहकों के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख विजय कुमार सिंह ने कहा कि सुशील कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने, ग्राहकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग जागरुकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...