अल्मोड़ा, अप्रैल 17 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। अतिरिक्त जिला जज अंजलि नौलियाल और सिविल जज जूनियर डिवीजन जसमीत कौर का स्थानांतरण हो गया है। दोनों के स्थानांतरण पर बार एसोसिएशन की तरफ से समारोह का आयोजन कर दोनों जजों को भावभीनि विदाई दी गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दोनों के कार्यकाल को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। बता दें कि सिविल जज जसमीत कौर का स्थानांतरण बाजपुर और एडीजे अंजलि नौलियाल का स्थानांतरण खटीमा के लिए हुआ है। यहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, उपाध्यक्ष जीडी करगेती, नवीन उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष राजेश रौतेला, हरीश मनराल, ललित मोहन आर्या, महेश पांडे, नवीन पंत, देवेंद्र सिंह मेहरा, फहीम अंसारी, नरेंद्र सिंह नेगी, शहनवाज हुसैन, महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभात बिष्ट, चंद्रमोहन पांडे, गंगा सिंह रावत, जरीना उमर, सीमा शर्मा...