प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में लेखाकार के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार स्थानान्तरण के बावजूद कार्यालय में डटे हुए हैं। 22 दिसंबर को शासन ने उनका तबादला जिलाधिकारी कार्यालय सहारनपुर कर दिया था। स्थानीय स्तर पर हीलाहवाली होने पर प्रदेश कार्यालय ने मुकेश कुमार को दो फरवरी को कार्यमुक्त कर दिया था। उसके बावजूद सहारनपुर में कार्यभार ग्रहण करने की बजाय मुकेश कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका कर दी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 20 फरवरी के आदेश में इस मामले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। आदेश के दस दिन बाद भी मुकेश कुमार कार्यालय में डटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.