स्थानांतरण के बाद भी योगदान नहीं करने पर स्वत: समझे जाएंगे विरमित
कटिहार, जुलाई 9 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि राज्य सरकार ने कुछ दिन पूर्व राजस्व सेवा संवर्ग के अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की है। अंचल पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी सहित इस संवर्ग के अंतर्गत आने वाले कई पदाधिकारियों ने अपने स्थानांतरित स्थान पर योगदान नहीं किया है। जिले के भी आधा दर्जन पदाधिकारियों ने अपने स्थानांतरित स्थान पर योगदान नहीं किया है। जबकि स्थानांतरण संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद पांच दिनों के अंदर संबंधित अधिकारी को विरमित करने तथा नए स्थान पर योगदान का निर्देश दिया गया था। भूमि एवं राजस्व विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग के सचिव ने सभी जिलाधिकारियों के पत्र लिखकर राजस्व सेवा संवर्ग के स्थानांतरित पदाधिकारियों को तुरंत विरमित करने को कहा है। विभागीय सचिव ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि नौ जुलाई से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.