हमीरपुर, मई 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। आजमगढ़ में तैनाती के दौरान प्रसूताओं से प्रसव के नाम पर वसूली करने और अभद्रता से पेश आने वाले डॉक्टर के दोषी पाए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री द्वारा की गई कार्रवाई से महकमे में हड़कंप है। वर्तमान समय में उक्त डॉक्टर की हमीरपुर के जिला महिला अस्पताल में तैनाती है और इसके विरुद्ध लगातार ऐसे ही शिकायतें यहां भी हो रही हैं, जैसी आजमगढ़ में तैनाती के दौरान होती रही है। दूसरी तरफ इस डॉक्टर ने आजमगढ़ से प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित होने के बाद हमीरपुर में ज्वाइन करने में एक साल सात माह का लंबा वक्त लगा दिया था। वेतन रुकने और एडी के आदेश पर इन्हें यहां तैनाती मिली थी। स्वास्थ्य मंत्री ने की सोशल मीडिया में पोस्ट यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में प्रसूताओं से डॉक्टर ने की वसूली और अभद्रता, तीन वेतन वृद्धियां रोकींस्वास्थ्य मंत्र...