हजारीबाग, जून 15 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में विकास और सामाजिक योजनाओं की गति को धार देने के नाम पर प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर फेरबदल हुआ है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग में दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी एम वन से जुड़े आठ कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्थानांतरण किया गया है, लेकिन इस सूची ने कई प्रशासनिक सवालों को जन्म दे दिया है। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के जारी आदेश के तहत डाड़ी प्रखंड से अभिषेक पन्ना को चौपारण, बरकट्ठा से संतोष कुमार को चलकुशा, सदर अंचल से सद्दाम हुसैन को सदर प्रखंड, केरेडारी से जितेंद्र कुमार को बड़कागांव, बड़कागांव से प्रकाश कुमार को केरेडारी, इचाक से अनिल कुमार को दाड़ी, चौपारण से धनंजय कुमार तिवारी को इचाक और चलकुशा से राजेश कुमार को बरकट्ठा प्रखंड स्थानांतरित किया गया है। इन सभी को तत्काल प्रभाव ...