हरिद्वार, फरवरी 11 -- लोक निर्माण विभाग में उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार बुधवार को जारी रहा। परस्पर स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग पूरी नहीं होने पर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर है। मांग पूरी नहीं होने तक कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी है। बुधवार को मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एसोसिएशन जिलाध्यक्ष विपिन वशिष्ठ ने बताया कि स्थानांतरण अधिनियम 2017 और 2025 में जारी शासनादेश के मुताबिक मुख्य अभियंता और विभागाध्यक्ष को मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के परस्पर स्थानांतरण का अधिकार है। स्थानांतरण अधिनियम एवं शासनादेश स्पष्ट होने के बावजूद कार्मिकों को पारस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.