मुंगेर, मई 7 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में सात सूत्री विश्वविद्यालय स्तरीय और 15 सूत्री राज्य स्तरीय मांगों को लेकर जारी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन और उग्र हो गई। 18 नये राजकीय महाविद्यालयों में कर्मियों के स्थानांतरण आदेश से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय के गेट में ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- स्थानांतरण आदेश पर भड़के शिक्षकेत्तर कर्मी, मुंविवि में की तालाबंदीहड़ताल का कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कर्मचारी दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। इसी बीच बुधवार को जारी स्थानांतरण आदेश के विरोध में गुरुवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे कर्मचारी एकजुट होकर विश्वविद्यालय परिसर पहुंच गए। अधिकारियों के आने के बाद कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर तालाबंदी कर ...