संतकबीरनगर, मई 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद में आकांक्षी ब्लॉक घोषित होने के बावजूद सांथा विकास खंड में स्थायी खंड विकास अधिकारी की तैनाती न होने से इन दिनों विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान में ब्लॉक का संचालन प्रभारी खंड विकास अधिकारी के भरोसे चल रहा है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

स्थायी अधिकारी की आवश्यकता शासन स्तर से आकांक्षी ब्लॉकों में नियमित एवं पूर्णकालिक खंड विकास अधिकारी की तैनाती को अनिवार्य माना गया है, ताकि विकास योजनाओं की लगातार निगरानी और प्रभावी संचालन हो सके। इसके बावजूद सांथा ब्लॉक में अब तक स्थायी बीडीओ की नियुक्ति नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मौजूदा प्रभारी खंड विकास अधिकारी, मूल पद पीडी के पद पर कार्यरत हैं। जिले भर की जिम्मेदारी होने क...