गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम। सेक्टर-29 के लेजरवैली मैदान में चल रहे सरस आजीविका मेले में ग्रामीण हुनर, पारंपरिक शिल्प और स्वदेशी उत्पादों का भव्य उत्सव बनकर उभरा है। देश के विभिन्न राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को स्थाई बाजार उपलब्ध कराकर उद्यमिता के लिए नए अवसरों से जोड़ा गया है। जहां वह अपने उत्पादों और कला कौशल से मेले को जीवंत बनाया है। सरस मेला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, स्थायी बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें उद्यमिता के नए अवसरों से जोड़ना रहा है। इस आयोजन ने सैकड़ों महिलाओं को न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का मंच दिया, बल्कि उन्हें गौरव और आत्मविश्वास के साथ समाज में खड़ा होने का अवसर दिया है। मध्यप्रदेश की चंदेरी साड़ियां आकर्षण मेले में मध्यप्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.