बेगुसराय, जनवरी 28 -- गढ़पुरा। प्रखंड मुख्यालय में स्थाई बस पड़ाव नहीं रहने से लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बस पड़ाव के अभाव में यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। वाहन चालक बस, टेंपो, ई-रिक्शा आदि सड़क के किनारे ही लगाने को विवश हो जाते हैं। गढ़पुरा बस स्टैंड चौक के पास तीन व्यस्त मार्गों से हजारों लोग प्रतिदिन विभिन्न वाहनों से आवाजाही करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...