स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर राज्यपाल को आवेदन सौंपा
गिरडीह, मई 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर जिप सदस्या सुनीता कुमारी ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। आवेदन में कहा गया है कि डुमरी अनुमंडल में एसडीओ का पद पिछले 17 महीनों से तथा बीडीओ का पद करीब 9 महीने से खाली है जो अतिरिक्त प्रभार के सहारे संचालित हो रहा है। आवेदन में कहा गया है कि दोनों महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर स्थाई अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने के कारण आम जनता को सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्रों, विकास संबंधी कार्यों तथा अन्य प्रशासनिक सेवाओं में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- दिव्यांग युवती ने रोजगार के लिए दियाआवेदन, मांगा जीने का अधिकार अधिकारियों पर दोहरी जिम्मेदारी होने के कारण अनुमंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.