भभुआ, मई 18 -- पर्यटन व धार्मिक स्थल मुंडेश्वरी धाम में इसी पथ से आते-जाते हैं लोग सिंगल लेन के पुल में जाम लग जाने से निकलना हो जाता है मुश्किल (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। यह भी पढ़ें- स्थल की मापी व मिट्टी जांच के बाद भी नहीं बना पुलपुल निर्माण की स्थिति प्रखंड की सुवरा नदी पर पुल निर्माण कराने के लिए भूमि की मापी करने व भूमि की मिट्टी की जांच कराने के बाद इसे बनाने की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की गई। पूर्व मुखिया गब्बर मियां ने बताया कि पुल निर्माण निगम के इंजीनियरों की टीम आई थी। नदी में पुल निर्माण कराने के लिए प्राक्कलन तैयार करने के लिए स्थल की जांच की। अभियंताओं द्वारा पुल की लंबाई और चौड़ाई की मापी कर निर्माण स्थल को चिन्हित किया गया। नदी में बोरिंग कर मिट्टी की जांच कराई गई। फिर भी पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा सका...