हरदोई, मई 5 -- हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अनुनय झा ने निजी कंपनियों द्वारा फर्म कूप अनापत्ति के लिए प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने से पहले संबंधित विभाग के अधिकारी ईटीपी और वर्षा जल संचयन प्रणाली का स्थलीय सत्यापन अवश्य करें। सत्यापन के बाद ही संस्तुति के साथ स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके और जल संरक्षण को बढ़ावा मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- बिना एनओसी कर रहे हैं भूजल दोहन, उन्हें दें नोटिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...