सहारनपुर, अप्रैल 8 -- सहारनपुर संवाददाता। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 11 शिकायतों में से एक सफाई संबंधी समस्या का मौके पर ही समाधान कराया गया। वहीं अतिक्रमण से जुड़ी चार शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट की दो समस्याओं सहित अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। जनसुनवाई में वार्ड 60, नवीन मंडी स्थल चिलकाना रोड निवासी ने राधा कृष्ण कुंज मंदिर के पास सफाई न होने की शिकायत की। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर तत्काल सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया गया। वहीं वार्ड 63, धोबीवाला गली निवासी की शिकायत पर भी क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए...