लातेहार, मई 18 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। पूर्व निर्धारित तिथि 03 मई 2026 को स्थगित किए जाने के बाद पंचायत स्तरीय सरहुल पर्व महोत्सव का आयोजन 17 मई 2026 रविवार को सामाजिक सुरक्षा एकता मंच अक्सीं के तत्वावधान में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव की शुरुआत सरना स्थल में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई। पाहन द्वारा प्रकृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर, नगाड़ा और ढोल की थाप पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। पारंपरिक परिधानों में सजे युवक-युवतियों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरहुल पर्व की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता पर प्रकाश ...