सासाराम, अगस्त 27 -- सासाराम, नगर संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 में नामांकन में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त गुरुवार को होना था। लेकिन परीक्षा अंतिम समय में स्थगित कर दी गई। जिससे परीक्षा केंद्रों से परीक्षार्थियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। रोहतास में चार केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जानी थी, जिसमें कुल 3283 परीक्षार्थी शामिल होने थे। जिला मुख्यालय सासाराम में तीन और डेहरी में एक परीक्षा केंद्र बनाया गए थे। इन केंद्रों पर कई परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे, जहां उन्हें परीक्षा स्थगित होने की जानकारी मिली। बताया गया कि वीकेएसयू के परीक्षा नियंत्रक जारी सूचना में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की तिथि बाद में प्रकाशित की जाएगी।

हिंदी हिन...