कुशीनगर, मार्च 21 -- कुशीनगर। फाजिलनगर के ग्राम रहसूजनूबी पट्टी के पट्टेदारों का पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसको लेकर डीएम द्वारा जांच कमेटी बनाई गई थी। कमेटी में नामित उपजिलाधिकारी (न्यायिक) कसया, उपनिबन्धक कसया व नायब तहसीलदार कसया ने मौके पर जा कर स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच की। टीम की रिपोर्ट के अनुसार सीलिंग पट्टे के खिलाफ उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने स्थगन आदेश पारित कर रखा है। यह आदेश समाप्त होने के बाद ही कब्जा दिया जा सकेगा।जांच टीम ने जो रिपोर्ट दी है उसके अनुसार गांव की जमीप पर सीलिंग पट्टा 24 दिसंबर 1093 को हुआ था। उसके विरूद्व उपेन्द्र सिंह आदि बनाम उप्र सरकार के मुकदमे में उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा 1 नवंबर 2002 को स्थगन आदेश पारित हुआ था, जो वर्तमान में भी प्रभावी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है क...