नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- समाज में कुछ व्यवस्थाएं इतनी पुरानी होती हैं कि उन पर सवाल उठाना भी एक तरह की बगावत समझा जाता है। स्त्री और पुरुष के बीच असमानता ऐसी ही व्यवस्था है। इसे कभी परंपरा का नाम दिया गया, कभी नैतिकता का और कभी प्रकृति का नियम बताकर स्वीकार करने की अपेक्षा की गई। लेकिन किसी व्यवस्था का पुराना होना उसके न्यायपूर्ण होने का प्रमाण कैसे हो सकता है? जॉन स्टुअर्ट मिल की पुस्तक 'स्त्रियों की पराधीनता' इसी बुनियादी सवाल को उठाती है। यह स्त्री के अधिकारों की पैरवी भर नहीं करती, बल्कि उस सामाजिक सोच और सत्ता-संरचना की पड़ताल करती है, जिसके भीतर स्त्री की अधीनस्थ स्थिति को सामान्य मान लिया गया है। उनका तर्क है कि स्त्री-पुरुष के बीच कानूनी अधीनता का संबंध अपने आप में गलत है। इसकी जगह पूर्ण समानता का सिद्धांत होना चाहिए, जिसमें किसी ए...