स्तुति मित्तल, आराध्या, वियान दीक्षित ने जीते स्वर्ण पदक
आगरा, जुलाई 25 -- नोएडा में आयोजित स्टेयर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में कल्परूप फाइटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। काता स्पर्धा में आराध्या अग्रवाल ने स्वर्ण, वियान दीक्षित ने रजत और स्तुति मित्तल ने कांस्य पदक जीता। कुमिते स्पर्धा में वियान दीक्षित और स्तुति मित्तल ने स्वर्ण पदक, जबकि आराध्या अग्रवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को कोच रवि कुमार और शिवम सिंह ने प्रशिक्षण दिया है। अकादमी के संस्थापक आरके फाइटर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की सफलता पर अकादमी में खुशी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.