कन्नौज, मई 1 -- नगर के मोहल्ला बनवारी नगर की निवासी स्तुति श्रीवास्तव ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी के माध्यम से सहायक कुल सचिव के पद पर हुआ है। हालांकि अभी उन्हें शासन की ओर से अंतिम तैनाती मिलना बाकी है। वर्तमान में स्तुति लखनऊ स्थित वित्त विभाग में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। रिटायर्ड तहसीलदार स्व. देवशरन श्रीवास्तव की बेटी स्तुति की इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नगर के हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज से हुई, जबकि उन्होंने बीएससी की पढ़ाई नेहरू कॉलेज से पूरी की। इसके बाद एमएससी रसायन विज्ञान में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर उन्हें कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। स्...