हाथरस, अगस्त 7 -- हाथरस। विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तिम दिन जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर वेद प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। जिसमें स्तनपान से सम्बन्धित लाभ एवं भ्रांतियों पर विस्तार रूप से चर्चा की। विश्व स्तनपान सप्ताह में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा जन्म के प्रथम घंटे में स्तनपान प्रारम्भ कराने एवं छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने के प्रति जागरुकता किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ समुदाय में स्तनपान के महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर वेद प्रकाश ने कहा कि स्तनपान शिशु के संपूर्ण शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की आधारशिला है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: स्तनपान को ले माताओं को दिए गए सेहत के गुर जन्म के प्रथम ...