नई दिल्ली, अगस्त 8 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग की ओर से 5 और 7 अगस्त को अस्पताल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी पांडेय के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रमों में डॉक्टरों और विभाग के पीजी छात्रों ने मरीजों और तीमारदारों को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी। पांच अगस्त को पीजी छात्रा डॉ. रुखसार ने दूध की कमी का प्रबंधन और स्तनपान की सही मुद्राएं विषय पर जानकारी दी। सात अगस्त को डॉ. साबिया ने मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के फायदे बताए। यह भी पढ़ें- Siwan News विश्व स्तनपान सप्ताह पर कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Balrampur News: महिलाओं को स्तनपान के सही तरीके और लाभ के बारे में किया जागरूक

हिंदी हिन्दु...