सहरसा, मई 19 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। बाजार क्षेत्र में बड़े-बड़े हाईटेक दुकानों के खुलने के बावजूद पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से वाहन सड़कों पर ही खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दुकानदार अपनी दुकानों के सामानों का प्रदर्शन सड़क तक कर देते हैं। इसके कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं और बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर सुबह एवं शाम के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- बाजारों में अवैध पार्किंग से बढ़ा जाम राहगीरों एवं वाहन चालकों ने बताया कि सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन और अतिक्रमण के कारण अक्सर...