मिर्जापुर, जुलाई 24 -- मिर्जापुर, संवाददाता। किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी को भी लगातार बढ़ावा दे रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं और अनुदान का लाभ उठाकर जनपद मिर्जापुर के किसान अब स्ट्रॉबेरी की खेती की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली इस फसल ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि जनपद में इस समय 190 किसान सौ एकड़ से अधिक भूमि पर स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं। वर्ष 2026-27 में स्ट्रॉबेरी की खेती का रकबा बढ़ाकर 150 एकड़ करने का लक्ष्य है। बताया कि किसानों को इस फसल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रति हेक्टेयर 90 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इससे किस...