लखीसराय, जुलाई 29 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में प्रस्तावित स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा भवन निर्माण की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में अधिनायक अनुदेशक की लिखित परीक्षा आजनिरीक्षण प्रक्रिया इस दौरान प्लस-2 देढ़नाथ उच्च विद्यालय, शर्मा एवं उच्च विद्यालय, बिहरौरा की उपलब्ध भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दोनों विद्यालय परिसरों में उपलब्ध भूमि, पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा भविष्य में भवन निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया।भूखंडों का अध्ययन जांच में पाया गया कि दोनों विद्यालयों के पास बिहार विद्यालय परीक्षा समि...