नई दिल्ली, जुलाई 30 -- काम और रिलेशनशिप का तनाव कई बार स्ट्रेस का रूप ले लेता है। जिसकी वजह से कई हेल्थ प्रॉब्लम होने लगती हैं। लेकिन कई मौके ऐसे आते हैं जब आपको क्रॉनिक स्ट्रेस का सामना करना पड़ता है। मतलब डेली लाइफ में कोई ऐसी सिचुएशन जब आप दिमाग पर प्रेशर फील करते हैं और आपकी मसल्स में दर्द, खिंचाव पैदा होने लगती है। कई बार पेट में गुड़गुड़ सी होने लगती है। जब कभी स्ट्रेस हावी होने लगे तो उसे कम करने के ये 3 तरीके याद रखें। ये 3 साइकोलॉजिकल ट्रिक आपके स्ट्रेस को काफी आसानी से कम करेंगे और रिलैक्स महसूस करेंगे। क्योंकि बढ़ा हुआ स्ट्रेस आपको बीमार बना सकता है। तो चलिए जानें कौन से 3 साइकोलॉजिकल ट्रिक हैं को स्ट्रेस को फौरन कम करने में मदद करते हैं।साउंड थेरेपी है नंबर वन जब भी आपको स्ट्रेस फील हो तो नेचर के साउंड को सुनने की कोशिश करें। ...