नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अपने एक खास युद्धपोत को वापस बुला रहा है। खबर है कि अमेरिकी नौसेना का सबसे आधुनिक एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड जल्द ही मिडिल ईस्ट छोड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस युद्धपोत को वापस वर्जिनिया बुलाया गया है। यह खबर सामने आते ही इस तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट में अपनी ताकत कम कर रहा है या उसके पीछे कोई और रणनीति है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएसएस गेराल्ड अगले महीने के दूसरे हफ्ते तक पोर्ट वर्जीनिया लौट सकता है। इससे पहले इस युद्धपोत ने कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। युद्धपोत को करीब 309 दिन की तैनाती के बाद क्षेत्र से हटाया रहा है। इससे पहले किसी भी अमेरिकी कैरियर को इतने समय तक समुद्र में लगातार तैनात नहीं किया गया था। यूएसएस...