आगरा, जून 1 -- प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) के चलते एक से 30 जून तक जनपद में एक माह का विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शहरी पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को स्वरोजगार व आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पीएम स्वनिधि योजना संचालित है। योजना से स्ट्रीट वेंडर्स को कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं कल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाता है। योजना की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शासन ने विशेष अभियान संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम की ओर से अभियान को तीन स्तर पर चलाने के लिए कार्य योजना जारी की है. यह भी पढ़ें- लोक कल्याण मेले का आयोजन नगर भवन कैम्पस मे...