मुरादाबाद, जनवरी 7 -- मुरादाबाद। केंद्र और राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता में शामिल रही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को काम-धंधे के लिए लोन देने पर लगी अघोषित तौर पर लगी रोक अब हटा ली गई है। स्ट्रीट वेंडर्स अब लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उनका आवेदन सही पाए जाने पर बैंकों की तरफ से लोन की धनराशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। मुरादाबाद समेत यूपी में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को लोन जारी करने पर रोक लगी हुई थी। जिसकी वजह, बैंकों से लोन प्राप्त करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के बड़े पैमाने पर डिफॉल्टर हो जाने के तौर पर सामने आई थी। मुरादाबाद में बैंकों की तरफ से पचास हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को लोन जारी किए गए थे, लेकिन, इनमें से करीब 80 फीसदी स्ट्रीट वेंडर्स की तरफ से लोन चुकता नहीं...