गढ़वा, जून 17 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर क्षेत्र के रेहड़ी-पटरी एवं स्ट्रीट वेंडरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत में लोक कल्याण मेला आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ नपं अध्यक्ष साधना देवी, कार्यपालक पदाधिकारी राज कमल, नगर प्रबंधक विकेश कुमार ने दीप प्रवज्जलित कर किया। यह भी पढ़ें- लोक कल्याण मेले में वेंडर्स को मिला आत्मनिर्भर बनने का संदेशकार्यक्रम की जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि यह मेला 1 जून से 30 जून तक चल रहा है। उसमें पात्र लाभुकों का पंजीकरण, डिजिटल ऑनबोर्डिंग और ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडरों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 15 हजार, 20 हजार तथा 5...