चक्रधरपुर, जून 28 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे इंस्टीट्युट के पास रेलवे कालोनी में स्ट्रीट लाईट लगाया गया है। रेलवे प्रशासन के द्वारा रेलवे इंस्टीट्युट तक जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाईट लगाने की कॉलोनी वासियों की मांग पर रेल प्रशासन ने ध्यान केंद्रित किया और कालोनी एरिया में 52 लाईट लगाकर कालोनी को जगमगा दिया। रेलवे कालोनी में स्ट्रील लाईट लगने से कालोनीवासियों में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...