चंदौली, मार्च 1 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रजवाहा से लेकर तहसील मुख्यालय तक लाखों की लागत से सड़क को चौड़ा करने के साथ ही उसकी मरम्मत कराई जा रही है। मार्ग का कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है। लेकिन सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट और ब्रेकर की व्यवस्था नहीं होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रकाश का इंतजाम करने के साथ ही जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्राथमिक स्कूल और ब्लॉक पुलिया के समीप स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क चौड़ा होने के बाद रात और दिन में फर्राटा भर रहे वाहनों को लेकर शिक्षक अधिवक्ताआ सहित ग्रामीणों में रोष है। इन लोगों का कहना है कि हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से बिजली पोल पर स्ट्रीट...