सीवान, मार्च 29 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत परिसर में शनिवार को विधायक देवेशकांत सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल-नल योजना और शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी कामरान को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक ने पिछले 20 महीनों में हुई 13 बैठकों की सूचना जनप्रतिनिधियों और मीडिया को नहीं दिए जाने पर गंभीर नाराजगी जताई और जवाब - तलब किया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव, स्वच्छता पदाधिकारी सोनाली छाया सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। विधायक ने वार्डवार समस्याएं सुनीं। वार्ड संख्या 3और 5 में पेयजल संकट, वार्ड 6 में पत्र के बावजूद कार्रवाई नहीं होने तथा सड़क व नल की समस्या उठाई गई। विधायक ने स्ट्रीट लाइट, पथ निर्माण व प्रखंड परिसर में पैदल पथ बनाने सहित लंबित कार्य...