बेगुसराय, जून 5 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद के वार्ड 32 में स्ट्रीट लाइट लगाने के क्रम में 11 हजार वोल्ट के करंट प्रवाहित बिजली तार के संपर्क में आने से गुरुवार की शाम एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने बीहट चांदनी चौक के निकट नेशनल हाइवे 31 को जाम कर दिया। नेशनल हाइवे जाम की सूचना मिलते ही बरौनी सर्किल इंस्पेक्टर अमलेश कुमार, एफसीआई थानाध्यक्ष सुबोध कुमार समेत कई थाना की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इस बीच करीब एक घंटे तक एनएच जाम रहा। पूर्व विधायक रामरतन सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नारायण सिंह, गौतम कुमार, सुरेन्द्र कुमार आदि की पहल पर स्ट्रीट लाइट का कार्य कर रहे संवेदक के द्वारा पांच लाख की आर्थिक मदद की गई। मदद के बाद परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले ग...