बलरामपुर, मार्च 25 -- महराजगंज कस्बे के चौक मंदिर और थाना तिराहा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कस्बावासियों महेश, अजय, रामबाबू और मोनू ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को शिकायती पत्र देकर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रकाश व्यवस्था न होने से असुरक्षा की भावना भी बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.