उन्नाव, दिसम्बर 8 -- बिछिया। क्षेत्र के गांव ओरहर स्थित सिद्धपीठ मां साखो देवी मंदिर प्रांगण में एक वर्ष पूर्व लगाई गई स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। इससे नाराज साखो समिति के सदस्यों ने लिखित शिकायत पत्र डीएम कार्यालय में सौंपा। समिति के सदस्यों ने बताया कि सिद्धपीठ मां साखो देवी मंदिर प्रांगण में जिला पंचायत द्वारा एक वर्ष पूर्व स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। जोकि लगभग आठ माह से खराब पड़ी है। इसकी जानकारी जिला पंचायत को अनेकों बार दी गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्ट्रीट लाइट का कार्य जिला पंचायत सदस्य मनमोहन यादव द्वारा कराया गया था। उन्हें भी कई बार अवगत कराया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...