सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट खराब रहने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। इससे राहगीरों, महिलाओं और छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। कई जगह बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद खराब लाइटों की मरम्मत नहीं कराई जा रही। नगर परिषद से लोगों ने मांग की है कि गर्मी और त्योहारों के मौसम को देखते हुए जल्द सभी खराब स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...