नोएडा, मार्च 21 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-वन सहित अन्य सेक्टरों में स्ट्रीट लाइट के खुले पैनल बॉक्स से हादसे का खतरा बढ़ गया है। गली में खेलने वाले बच्चों के साथ मावेशी इसकी चपेट में आ सकते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी ने इसकी शिकायत प्राधिकरण में की है। स्ट्रीट लाइट के खंभे में लगे बॉक्स टूटे होने की वजह से तार बाहर निकले हुए हैं। इसमें करंट उतरने की संभावना बनी रहती है। आरडब्ल्यूए के महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि इस गंभीर मुद्दे को कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन दिए गए। लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा केवल दिखावे के लिए काम कर खानाप...