लातेहार, मई 9 -- बेतला, प्रतिनिधि। सूचना देने के बाद भी बकाए बिजली बिल जमा करने पर संबंधित एईई अमित कुमार के आदेश से विद्युतकर्मियों ने बेतला में लगी सभी स्ट्रीट लाइटों का कनक्शन काट दिया है। जिसकी वजह से शाम होते ही बेतला की सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। इससे न सिर्फ बेतला में सुबह-शाम टहलने वाले पर्यटकों को,बल्कि मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसबारे में आसपास के लोगों का कहना है कि सड़कों के किनारे झाड़ियों में कई तरह के जहरीले जंतुओं के छिपे होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में स्ट्रीट लाइट के नहीं जलने से मार्ग से गुजरने वक्त पर्यटकों या फिर आम ग्रामीणों के साथ कभी भी कोई हादसा होने की प्रबल आशंका है। यह भी पढ़ें- बिजली की आंखमिचौली से परेशान लोग मालूम हो कि पर्यटकों को अंधेरे से निजात दिलाने के...