वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रसोई गैस की किल्लत का असर शहर के हजारों फेरी पटरी व्यवसायियों पर पड़ा है। कई पटरी व्यवसायियों को अपने स्टॉल बंद करने पड़े हैं तो कई ने ठेलों पर ही लकड़ी के चूल्हे से खाना पकाना शुरू किया है। हालांकि सिलेंडर की अपेक्षा ज्यादा समय में खाना पकने समेत अन्य व्यवहारिक दिक्कतों के कारण उनका कारोबार प्रभावित हुआ है।कई फेरी पटरी व्यवसायियों ने इडली, डोसा, पूड़ी-कचौड़ी, जलेबी के ठेले की जगह फलों और सब्जियों के ठेले लगाने शुरू कर दिए हैं। पिशाच मोचन में डोसा का ठेला लगाने वाले अर्जुन कुमार बताते हैं कि रसोई गैस की किल्लत से दिक्कत हो रही है। लकड़ी के चूल्हे पर छोला, सब्जी, सांभर बना रहे हैं। फेरी पटरी व्यवसायी समिति के सचिव अभिषेक निगम ने कहा कि कई पटरी व्यवसायियों को काम बंद करना पड़ा है। दूसरी खाद्य ...