अलीगढ़, जून 11 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। एफडीए की टीम ने बुधवार को एसबीआई तिराहा स्थित स्ट्रीट फूड वेंडर सहित जिलेभर में छह खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीनानाथ यादव ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह तोमर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह, त्रिभुवन नरायन, आशीष गंगवार, महेंद्र सिंह, महेश कुमार एवं सुनील शर्मा नमूने भरे। एसबीआई तिराहा पर स्ट्रीट फूड वेंडर प्रवीन कुमार शर्मा के यहां से मूंगदाल चीला, शिवकुमार के यहां से पिसी मूंग दाल का घोल, नीरज पहलवान के यहां से बनी हुई मूंग दाल पकौड़ी, सलमान ए-वन फ़ास्ट फूड के यहां से गोलगप्पे के पानी का नमूना भरा। यह भी पढ़ें- स्ट्रीट फूड वेंडरों के यहां से एफडीए ने भरे नमूने चंडौस क्षेत्र में माही ट्रेडर्स के यहां मिल्क पाउडर, दुआ एंटरप्राइ...